Token in C++

Token

C++ programming में कुछ individual words या character का use किया जाता है , जिनके निश्चित कार्य होते हैं, इन्हे Tokens कहा जाता है | 

C++ programming में Tokens को निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत किया गया है - 

1. Keyword 

2. Identifier 

3. Literals / Constants 

4. Operator 

5. Punctuator 


1. Keyword 

C++ programming में कुछ पूर्व निर्धारित शब्द होते हैं , जिन्हे निश्चित कार्यों के लिए reserve किया गया है | इन्ही words को keyword कहा जाता है | जैसे -

int             if              break           for            class 

char         else          continue     struct        public 

float         switch     do                void          private 

double     case        while            union        protected 

friend       virtual    operator       static 


2. Identifier 

Identifier ऐसे शब्द होते हैं, जो program में user द्वारा बनाए जाते हैं | उदहारण के लिए C++ program में define किये गए सभी variables, identifiers कहलाते हैं अर्थात user द्वारा define करते ही compiler द्वारा इन words को identify कर लिया जाता है तथा इन्ही identifiers के द्वारा program में विभिन्न operations perform किये जाते हैं | 


3. Literals / Constants 

C++ program में use की जाने वाली विभिन्न values को literals या constants कहा जाता है | C++ programming में literals को कई भागों में बांटा गया है - 


(i) integer literal - C++ program में use होने वाली पूर्ण संख्याओं को integer literal कहा जाता है | जैसे - 10, 12, 217 आदि | 


(ii) character literal -C++ program में प्रयुक्त विभिन्न अक्षरों (characters) को character literal कहा जाता है | जैसे - K, m, p, @, # आदि | 


(iii) real / float literal - C++ program में ऐसी numeric value, जिनमे दशमलव के बाद भी अंक होते हैं, उन्हें real literal या float literal कहा जाता है | जैसे - 3.275, 28.25 आदि | 


(iv) string literal - string literal के अंतर्गत कई characters के collection अर्थात शब्दों को रखा जाता है | जैसे - "computer", "India" आदि | 


4. Operator 

C++ programming में विभिन्न प्रकार के mathematical एवं logical operations perform करने के लिए विभिन्न प्रकार के symbols (चिह्नों) का use किया जाता हैं, जिन्हे operator कहा जाता है | जैसे - +, -, *, /, %, >, <, आदि | 


5. Punctuator 

Punctuator विशेष प्रकार के symbols होते हैं, जिनका use C++ program में कुछ विशेष कार्यों को सम्पादित  किया जाता है | जैसे - ; (semi colon) का use C++ program में statement को terminate करने के लिए किया जाता है | 


example 

उपरोक्त statement में int एक keyword है, a identifier है, = एक operator है, 10 एक integer constant है तथा ; एक punctuator है | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Introduction to Programming

Procedure & Flow Chart

File Extensions & Data Types