नमस्कार मित्रों,
मेरा नाम पियूष सिंह गहरवार है | मैंने यह ब्लॉग मुख्यतः कम्प्यूटर साइंस के ऐसे छात्रों के लिए लिखा है, जिन्हे हिंदी मीडियम के कारण प्रोग्रामिंग सीखने में समस्या हो रही है | मैंने अपनी प्रत्येक पोस्ट में प्रोग्रामिंग की विभिन्न अवधारणाओं एवं परिभाषाओं को सरलतम हिंदी में समझने का प्रयास किया है | आशा करता हूँ कि मेरा यह प्रयास समस्त पाठकों को बेहद पसंद आएगा |
File Extensions & Data Types
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
File Extension in C++
किसी फाइल का Extension Name, File प्रकृति तथा प्रकार को दर्शाता है, जैसे -
m1.doc में extension name .doc है, जो कि दर्शाता है कि यह एक document file है तथा MSWord पर बनाई गई है | यदि किसी file का extension .mp3 है, तो इससे यह पता चलता है कि यह एक audio file है | इसी प्रकार यदि file का extension .jpg है, तो यह extension एक image file को दर्शाता है |
इस प्रकार से, किसी फाइल के extension name का कार्य file की प्रकृति को दर्शाना होता है |
जब हम C++ Programming में किसी Program को type करते हैं, तो इस फाइल को Source File कहा जाता है तथा source file का extension name .cpp होता है |
Program की source file बनाने के पश्चात् इस file को Compile कराया जाता है| Compile होने पर Source File के ही नाम की एक new file create हो जाती है, जिसे Object File कहा जाता है तथा इस Object File का Extension .obj होता है | इस File में C++ Program के High level code को Low Level code में translate करके लिखा जाता है, इस Low level code को Object code भी कहते हैं | Object File create होने के बाद हम program को Execute (Run) करते हैं | Program को Run करते ही एक अन्य File create होती है, जिसका नाम वही होता है जो source एवं object file का नाम होता है | किन्तु इस File का extension .exe होता है, यह एक Executable File होती है, जो Program को execute करती है |
Compile
C++ Programming में जब Source File को Compile किया जाता है, तो इस प्रक्रिया में दो मुख्य कार्य होते हैं -
1. C++ Compiler, user द्वारा type किये गए program को प्रथम line से अंतिम line तक एक एक करके check करता है तथा यदि program में किसी भी प्रकार की त्रुटि (Error) प्राप्त होती है, तो Compiler, user को message के माध्यम से सूचित कर देता है, जिसे पढ़कर user, program में उपस्थित errors में सुधार कर सकता है |
2. जब Program में किसी भी प्रकार की error नहीं होती है, तब Compiler, user द्वारा बनाए गए High - level language में बनाए गए source code को Low - level language में translate करता है तथा एक new file में store कर देता है, इस new file को Object File कहा जाता है |
Data Type
Computer में स्थित सभी information को Data कहा जाता है | उदहारण के लिए Computer में store Audio, Video, Games, Pictures तथा Text information आदि सभी Data कहलाते हैं |
C++ programming एक CUI based programming है, जब C++ programming को develop किया गया था, उस समय Multimedia का विकास नहीं हुआ था, इसलिए C++ में मात्र text information को रूप में स्वीकार किया जाता था और इसी Text data को कई भागों में वर्गीकृत किया गया है तथा विभिन्न प्रकार के data को store करने तथा data पर विभिन्न operations perform करने के लिए C++ programming में विभिन्न data types define किये गए हैं |
Data Type का use C++ programming में विभिन्न प्रकार के data को store करने के लिए किया जाता है, ताकि Data पर आवश्कतानुसार operation perform किया जा सके |
C++ programming में data types की परिभाषा तथा संरचना के आधार पर data types को निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत किया गया है -
Basic Data Types
ऐसे data - types, जो C++ की library में पहले से ही परिभाषित होते हैं, उन्हें Basic data types या Predefined data types कहा जाता है | जैसे - int, char, float, double |
int [Integer]
int का अर्थ है Integer | यह एक Predefined data type है | इस data type का use पूर्ण संख्याओं को store करने के लिए किया जाता है | यह data type memory में 2 bytes का space occupy करता है तथा int data type की range -32768 से 32767 तक होती है |
कुछ Advance Code Editors में int data type की size 4 bytes भी होती है |
example
int a = 10 ;
char [Character]
char का अर्थ है Character | char data type का use मात्र एक अक्षर store करने के लिए किया जाता है | char data type, memory में 1 byte का space घेरता है | C++ programming में कुल 256 अक्षर होते हैं तथा प्रत्येक अक्षर का एक numeric code होता है, जिसे ASCII Value कहा जाता है | ASCII का पूरा नाम American Standard Code for Information Interchange | ASCII values 0 से 255 तक होती हैं |
example
char a = 'M' ;
float
float एक predefined data type है तथा इसका use fractional numbers अर्थात ऐसी संख्याएं store करने के लिए होता है, जिसमे दशमलव के बाद भी अंक उपस्थित होते हैं | यह Data Type, memory में 4 bytes का space घेरता है |
example
float a = 2.275
double
double एक predefined data type है | double data type का use किसी संख्या को exponential format (घातांकी रूप) में प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है | उदहारण के लिए 53265 को घातांकी रूप में 5.3265 * 10 4 लिखा जाता है, किन्तु C++ में इस संख्या को 5.3265e4 के रूप में लिखा जाता है |
Variable
किसी Program में data type की entity या इकाई को variable कहा जाता है | Variable, memory में occupy (घेरा) किया गया एक space है, जिसमे किसी value को store किया जाता है |
Program में variable define करने का तरीका निम्न है -
int a = 10 ;
उपरोक्त statement में int data type का एक variable a define किया गया है, जिसकी value 10 दी गई है अर्थात यह value (10), memory में variable a के लिए reserve किये गए space में store की जाती है |
यदि program में एक साथ कई variables define करना हो, तो निम्न तरीके से statement लिखा जाता है -
int a, b, c ;
विभिन्न variables के बीच separator के रूप में , (comma) operator का use किया जाता है तथा अंत में ; (semi colon) C++ programming में statement terminator का कार्य करता है |
Nested Loop जब किसी looping statement के अंदर अन्य loop statement define किया जाता है, ऐसे Looping statement को Nested Loop कहा जाता है | Syntax: for(... ; ... ; ...) { for(... ; ... ; ...) { ............... ; ............... ; } } * Program to print following series - 3 6 9 2 4 6 12 15 18 8 10 12 . . . . . * Program to print following Number Pattern - 1 23 456 78910 * Program to print following Number Pattern - 1 22 333 4444 55555 * Program to print following Number Pattern - 1 22 333 4444 55555 * Program to print following Number Pattern - ...
Array " एक ही प्रकार के Data Type के कई variables के sequence (क्रम) को Array कहा जाता है | " Array एक derived data type है | जैसा कि हम जानते हैं कि एक समय पर एक variable में मात्र एक ही value store की जा सकती है, किन्तु Array के माध्यम से एक समय पर एक ही variable में कई values एक साथ store करना संभव है | C++ Program में array define करने के लिए variable declare करते समय variable के बाद square braces ([ ]) का use किया जाता है तथा Square braces के बीच एक constant number लिखा जाता है, जिसे subscript या index कहा जाता है | Subscript, Array में create होने वाले variables की संख्या को दर्शाता है अर्थात array में उतनी ही संख्या में variables create होते हैं, जो संख्या subscript के रूप में दी जाती है तथा प्रत्येक variable का एक ही नाम होता है किन्तु variable को identify करने के लिए प्रत्येक variable के index अलग अलग होते हैं | Array के प्रथम variable का index, by default 0 से start होता है | ex: उपरोक्त उदहारण में Array variable a का subscript 5 निर्धारित...
Programming Programming शब्द का अर्थ है "Program बनाने का तरीका" | Program अर्थात Set of Instructions | जब Computer से कोई कार्य कराने के लिए User कोई Command देता है, तो इन्ही Commands को instructions कहा जाता है | Computer से कोई एक छोटा Operation perform कराने के लिए एक Instruction दी जाती है, किन्तु जब कई operations एक साथ perform कराना हो, तो कई Instructions का एक collection बनाया जाता है तथा Instructions के इसी Collection को ही Program कहा जाता है | Computer में program बनाने के लिए विभिन्न भाषाएं उपलब्ध हैं, जिन्हे Programming Languages कहा जाता है | Computer की विभिन्न Generations में develop की गई Programming Languages को निम्न वर्गों में बांटा गया है - (i) High Level Languages (ii) Low Level Languages High Level Languages ऐसी Programming Languages, जो User के द्वारा use की जाती हैं, अर्थात User के द्वारा Computer को जिस Language में Instruction या Programs दिए जाते हैं, ऐसी Languages को High Level Languages कहा जाता है | ये Programming Lang...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें