नमस्कार मित्रों,
मेरा नाम पियूष सिंह गहरवार है | मैंने यह ब्लॉग मुख्यतः कम्प्यूटर साइंस के ऐसे छात्रों के लिए लिखा है, जिन्हे हिंदी मीडियम के कारण प्रोग्रामिंग सीखने में समस्या हो रही है | मैंने अपनी प्रत्येक पोस्ट में प्रोग्रामिंग की विभिन्न अवधारणाओं एवं परिभाषाओं को सरलतम हिंदी में समझने का प्रयास किया है | आशा करता हूँ कि मेरा यह प्रयास समस्त पाठकों को बेहद पसंद आएगा |
Introduction to Programming
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
Programming
Programming शब्द का अर्थ है "Program बनाने का तरीका"| Program अर्थात Set of Instructions |
जब Computer से कोई कार्य कराने के लिए User कोई Command देता है, तो इन्ही Commands को instructions कहा जाता है | Computer से कोई एक छोटा Operation perform कराने के लिए एक Instruction दी जाती है, किन्तु जब कई operations एक साथ perform कराना हो, तो कई Instructions का एक collection बनाया जाता है तथा Instructions के इसी Collection को ही Program कहा जाता है |
Computer में program बनाने के लिए विभिन्न भाषाएं उपलब्ध हैं, जिन्हे Programming Languages कहा जाता है | Computer की विभिन्न Generations में develop की गई Programming Languages को निम्न वर्गों में बांटा गया है -
(i) High Level Languages
(ii) Low Level Languages
High Level Languages
ऐसी Programming Languages, जो User के द्वारा use की जाती हैं, अर्थात User के द्वारा Computer को जिस Language में Instruction या Programs दिए जाते हैं, ऐसी Languages को High Level Languages कहा जाता है | ये Programming Languages, User को आसानी से समझ में आती हैं, इसीलिए High Level Programming Languages को User Friendly भी कहा जाता है | जैसे C++, Visual Basic, JAVA, ForTran, Python आदि |
Low Level Languages
Computer, High Level Languages को directly नहीं समझ सकता है | जब User द्वारा Computer को High Level language में instruction दी जाती है, तो Computer में High level instructions को ऐसी language में translate किया जाता है, जिसे Computer directly समझ सके तथा दिए गए operations को perform कर सके अर्थात ऐसी languages जिन्हें computer direct समझता है, उन्हें Low level languages कहा जाता है | Low Level languages को Machine Friendly languages भी कहा जाता है जैसे :- Assembly और Binary |
विभिन्न प्रकार की Programming Languages पर Programs बनाने के लिए अलग अलग Programming Systems होते हैं | Programming System, different features के Collections होते हैं तथा इन Features एवं Rules को Program बनाने के दौरान ध्यान रखना होता है, साथ ही इनके rules को follow करते हुए Program बनाना आवश्यक होता है |
कुछ Popular Programming Systems निम्नलिखित हैं -
Procedural Oriented Programming System
Object Oriented Programming System
Modular Programming System
Function Oriented Programming System
C++ Programming language में Programs, Object Oriented Programming System पर आधारित होते हैं अर्थात Object Oriented Programming System के features एवं rules को follow करते हुए C++ Programming language में Programs बनाए जाते हैं | C++, C Programming का ही Extended Form (विकसित रूप) हैं |
आरम्भ में C++ को C with classes का नाम दिया गया था क्योकि C Programming में Class एवं Class के अन्य features को add करने पर ही C++ language develop हुई | इसीलिए C Programs को भी C++ language पर सरलता से बनाया जा सकता है | अतः C++ Programming के बारे में जानने से पूर्व C Programming के Concepts को भी जानना आवश्यक है -
C Programming language में Programs, Procedural Oriented Programming System पर आधारित होते हैं अर्थात C Programming में एक पूर्व निर्धारित Structure होता है तथा इसी Structure को follow करते हुए C language में सभी Programs बनाए जाते हैं |
Array " एक ही प्रकार के Data Type के कई variables के sequence (क्रम) को Array कहा जाता है | " Array एक derived data type है | जैसा कि हम जानते हैं कि एक समय पर एक variable में मात्र एक ही value store की जा सकती है, किन्तु Array के माध्यम से एक समय पर एक ही variable में कई values एक साथ store करना संभव है | C++ Program में array define करने के लिए variable declare करते समय variable के बाद square braces ([ ]) का use किया जाता है तथा Square braces के बीच एक constant number लिखा जाता है, जिसे subscript या index कहा जाता है | Subscript, Array में create होने वाले variables की संख्या को दर्शाता है अर्थात array में उतनी ही संख्या में variables create होते हैं, जो संख्या subscript के रूप में दी जाती है तथा प्रत्येक variable का एक ही नाम होता है किन्तु variable को identify करने के लिए प्रत्येक variable के index अलग अलग होते हैं | Array के प्रथम variable का index, by default 0 से start होता है | ex: उपरोक्त उदहारण में Array variable a का subscript 5 निर्धारित...
Token C++ programming में कुछ individual words या character का use किया जाता है , जिनके निश्चित कार्य होते हैं, इन्हे Tokens कहा जाता है | C++ programming में Tokens को निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत किया गया है - 1. Keyword 2. Identifier 3. Literals / Constants 4. Operator 5. Punctuator 1. Keyword C++ programming में कुछ पूर्व निर्धारित शब्द होते हैं , जिन्हे निश्चित कार्यों के लिए reserve किया गया है | इन्ही words को keyword कहा जाता है | जैसे - int if break for class char else continue struct public float switch do void ...
Operator Operator, C++ program में use किये जाने वाले कुछ विशेष चिह्न होते हैं, जिन्हे एक निश्चित arithmetical या logical operation को perform करने के लिए use किया जाता है | example c = a + b ; उपरोक्त statement में = और + operators के साथ use किये जाने वाले variables को operands कहा जाता है अर्थात a तथा b, + operator के operands हैं तथा एवं (a + b), = operator के operands हैं | Operators के साथ use किये जाने वाले operands के आधार पर C++ programming के विभिन्न operators को निम्न भागों में बांटा गया है - Unary Operator C++ programming में use होने वाले ऐसे operators, जिनके साथ सिर्फ एक operand का use किया जाता है, उन्हें Unary Operator कहा जाता है | जैसे - ++, - - आदि | Binary Operator ऐसे operators, जिन्हे use करने के लिए 2 operands की आवश्यकता होती है, उन्हें Binary Operator कहा जाता है | जैसे - +, -, *, /, %, =, <, > आदि | Ternary Operator C++ में मात्र एक ही ternary operator होता है | इस operator के साथ 3 operands use ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें