Procedure & Flow Chart
Procedure किसी कार्य को सम्पादित करने के लिए कई प्रकार की विधियों का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन प्रत्येक विधि को Procedure नहीं कहा जा सकता है | किसी Operation को perform करने के लिए Step - by - Step की गई प्रक्रिया को ही Procedure कहा जाता है - किसी भी कार्य के Procedure को समझने या समझाने के लिए Algorithm या Flow Chart का use किया जाता है | Algorithm किसी Operation को perform करने के लिए विभिन्न चरणों को क्रमशः एक निश्चित भाषा में व्यक्त करना ही Algorithm कहलाता है | Example - 1 - START 2 - INPUT A & B 3 - C = A + B 4 - PRINT C 5 - STOP उपरोक्त Algorithm में दो संख्याओं को जोड़ने के लिए विभिन्न चरणों को क्रम से दर्शाया गया है | Flow Chart जब किसी Operation को Complete करने के लिए समस्त चरणों को रेखाचित्रों के माध्यम से एक निश्चित क्रम में दर्शाया जाता है, इसे Flow Chart कहा जाता है | Example - उपरोक्त Flow Chart में दो संख्याओं को...