नमस्कार मित्रों,
मेरा नाम पियूष सिंह गहरवार है | मैंने यह ब्लॉग मुख्यतः कम्प्यूटर साइंस के ऐसे छात्रों के लिए लिखा है, जिन्हे हिंदी मीडियम के कारण प्रोग्रामिंग सीखने में समस्या हो रही है | मैंने अपनी प्रत्येक पोस्ट में प्रोग्रामिंग की विभिन्न अवधारणाओं एवं परिभाषाओं को सरलतम हिंदी में समझने का प्रयास किया है | आशा करता हूँ कि मेरा यह प्रयास समस्त पाठकों को बेहद पसंद आएगा |
Procedure & Flow Chart
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
Procedure
किसी कार्य को सम्पादित करने के लिए कई प्रकार की विधियों का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन प्रत्येक विधि को Procedure नहीं कहा जा सकता है |
किसी Operation को perform करने के लिए Step - by - Step की गई प्रक्रिया को ही Procedure कहा जाता है -
किसी भी कार्य के Procedure को समझने या समझाने के लिए Algorithm या Flow Chart का use किया जाता है |
Algorithm
किसी Operation को perform करने के लिए विभिन्न चरणों को क्रमशः एक निश्चित भाषा में व्यक्त करना ही Algorithm कहलाता है |
Example -
1 - START
2 - INPUT A & B
3 - C = A + B
4 - PRINT C
5 - STOP
उपरोक्त Algorithm में दो संख्याओं को जोड़ने के लिए विभिन्न चरणों को क्रम से दर्शाया गया है |
Flow Chart
जब किसी Operation को Complete करने के लिए समस्त चरणों को रेखाचित्रों के माध्यम से एक निश्चित क्रम में दर्शाया जाता है, इसे Flow Chart कहा जाता है |
Example -
उपरोक्त Flow Chart में दो संख्याओं को जोड़ने के लिए विभिन्न चरणों को रेखाचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है |
Flow Chart में विभिन्न प्रक्रियाओं को दर्शाने के लिए अलग अलग रेखाचित्रों का use किया जाता है -
Example
दो संख्याओं में से बड़ी संख्या ज्ञात करने के लिए flow chart :
उपरोक्त Flow Chart में Decision Box का use किया गया है| Flow Chart में Decision Box के दो निष्कर्ष होते हैं -
TRUE & FALSE
यदि Decision Box का result TRUE होता है, तो process का flow TRUE के direction में होता है तथा result FALSE होने पर process का flow FALSE direction में होता है |
Example - तीन संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या ज्ञात करने के लिए Flow Chart
Iteration
जब किसी प्रक्रिया के कुछ विशिष्ट चरणों को बार बार repeat किया जाता है, तो इस Process को ही Iteration कहा जाता है| Iteration Process के लिए Flow Chart बनाने हेतु Decision box का ही use किया जाता है |
Example
किसी दी गई संख्या का table print करने के लिए flow chart
उपरोक्त Flow Chart में input किये गए number का table output के रूप में print होगा |
Example
निम्न series print करने के लिए Flow Chart -
0 1 1 2 3 5 8 13 21 34 . . . . . .
Example: दिए गए Number का Factorial ज्ञात करने हेतु Flow Chart -
उपरोक्त flow chart के द्वारा दी गई संख्या का Factorial output के रूप में प्राप्त होगा |
Array " एक ही प्रकार के Data Type के कई variables के sequence (क्रम) को Array कहा जाता है | " Array एक derived data type है | जैसा कि हम जानते हैं कि एक समय पर एक variable में मात्र एक ही value store की जा सकती है, किन्तु Array के माध्यम से एक समय पर एक ही variable में कई values एक साथ store करना संभव है | C++ Program में array define करने के लिए variable declare करते समय variable के बाद square braces ([ ]) का use किया जाता है तथा Square braces के बीच एक constant number लिखा जाता है, जिसे subscript या index कहा जाता है | Subscript, Array में create होने वाले variables की संख्या को दर्शाता है अर्थात array में उतनी ही संख्या में variables create होते हैं, जो संख्या subscript के रूप में दी जाती है तथा प्रत्येक variable का एक ही नाम होता है किन्तु variable को identify करने के लिए प्रत्येक variable के index अलग अलग होते हैं | Array के प्रथम variable का index, by default 0 से start होता है | ex: उपरोक्त उदहारण में Array variable a का subscript 5 निर्धारित...
Token C++ programming में कुछ individual words या character का use किया जाता है , जिनके निश्चित कार्य होते हैं, इन्हे Tokens कहा जाता है | C++ programming में Tokens को निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत किया गया है - 1. Keyword 2. Identifier 3. Literals / Constants 4. Operator 5. Punctuator 1. Keyword C++ programming में कुछ पूर्व निर्धारित शब्द होते हैं , जिन्हे निश्चित कार्यों के लिए reserve किया गया है | इन्ही words को keyword कहा जाता है | जैसे - int if break for class char else continue struct public float switch do void ...
Operator Operator, C++ program में use किये जाने वाले कुछ विशेष चिह्न होते हैं, जिन्हे एक निश्चित arithmetical या logical operation को perform करने के लिए use किया जाता है | example c = a + b ; उपरोक्त statement में = और + operators के साथ use किये जाने वाले variables को operands कहा जाता है अर्थात a तथा b, + operator के operands हैं तथा एवं (a + b), = operator के operands हैं | Operators के साथ use किये जाने वाले operands के आधार पर C++ programming के विभिन्न operators को निम्न भागों में बांटा गया है - Unary Operator C++ programming में use होने वाले ऐसे operators, जिनके साथ सिर्फ एक operand का use किया जाता है, उन्हें Unary Operator कहा जाता है | जैसे - ++, - - आदि | Binary Operator ऐसे operators, जिन्हे use करने के लिए 2 operands की आवश्यकता होती है, उन्हें Binary Operator कहा जाता है | जैसे - +, -, *, /, %, =, <, > आदि | Ternary Operator C++ में मात्र एक ही ternary operator होता है | इस operator के साथ 3 operands use ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें